5
(1)

बांका के सेंट जोसेफ स्कूल से लौट रही थीं पूजा कुमारी, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; चालक गिरफ्तार

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर के पास भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान भागलपुर के बूढ़ानाथ निवासी पूजा कुमारी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बांका स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षिका थीं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतका के मित्र अमित कुमार ने बताया कि वह और पूजा कुमारी दोनों बांका के सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल से लौटने के दौरान भवानीपुर के पास पीछे से आ रहे ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मायागंज अस्पताल में हुई मौत

घटना के बाद घायल शिक्षिका को इलाज के लिए जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चालक गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: