October 1, 2026
Purnia: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में रक्तदान और निशुल्क नेत्र जांच शिविर- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK202630 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों की हुई नेत्र जांच; जरूरतमंद बच्चों को दिए गए निशुल्क चश्मे पूर्णिया । जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में गुरुवार को स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। लायंस नेत्रालय, फारबिसगंज, लायंस क्लब ऑफ फारबिसगंज एवं लायंस ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विद्यालय के कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई। वहीं, रक्तदान शिविर में अभिभावकों के साथ विद्यालय के शिक्षक, प्रशासनिक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान के माध्यम से […]