


प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने युवा जदयू के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार नवगछिया में पार्टी के पूर्व मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार को युवा जदयू नवगछिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
रवि कुमार ने युवा जदयू के जिला प्रवक्ता के रूप में अपनी राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने जदयू मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। पार्टी की ओर से बताया गया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद रवि कुमार को सर्वश्रेष्ठ मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक का सम्मान दिया गया था।
पार्टी के अनुसार, उनके संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए वर्ष 2021 में प्रदेश जदयू ने उन्हें मुख्य जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा वे मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

युवा जदयू के जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रवि कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल तथा नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया।
रवि कुमार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन संगठन के हित में पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, अजय कुमार सिंह, नवीन कुमार निश्चल, सोनू जायसवाल, हितेश चंद्र, प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, जय प्रकाश भारती, शिवशंकर चौधरी, हिमांशु भगत, दिलखुश कुमार दिल, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, रोशन सिंह राठौड़, सूरज कुमार पोद्दार, विष्णु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रवि कुमार को बधाई दी।

















