Month: October 2026

Bhagalpur: नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों का सांसद ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। आगामी 2 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे मौर्य विवाह भवन, भागलपुर में आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। सांसद अजय मंडल एवं विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल की उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली गई। आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। सांसद अजय मंडल ने कहा कि जीविका ने बिहार की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वहीं, […]

Naugachia: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नवगछिया में विधिक जागरूकता शिविर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वरिष्ठ नागरिकों को बताए उनके कानूनी अधिकार, भरण-पोषण, संपत्ति की सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय, नवगछिया की ओर से बार एसोसिएशन परिसर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित योजना के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार की ओर से उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को बताया गया कि उम्र बढ़ने […]

Bhagalpur: गंगा नदी के तटबंध कटने से तीसरे दिन भी कई ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग बदले, बचाव कार्य जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशन के बीच गंगा नदी का तटबंध कटने के कारण डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन तीसरे दिन भी फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन प्रतिबंधित गति के साथ जारी है। पूर्व रेलवे के अनुसार, प्रभावित रेलखंड पर बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर मरम्मत एवं बहाली का कार्य चल रहा है, ताकि रेल सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। इस स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट तथा आंशिक रूप से प्रारंभ या समाप्त किया गया है। 1 अक्टूबर को रद्द ट्रेन 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज MEMU 2 अक्टूबर […]

Bhagalpur: अणु बम के विरोध में चल रहे वैश्विक आंदोलन पर गांधी विचार का प्रभाव : राजगोपाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बाल अधिकार कार्यकर्ता हरिओम जिंदल को मिलेगा गांधी सम्मान। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के गांधीवादी विचारक राजगोपाल ने कहा कि मौजूदा सदी की वैश्विक चुनौतियों के समाधान में महात्मा गांधी के विचार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में अणु बम और युद्ध के विरोध में चल रहे आंदोलनों में गांधी विचार की प्रासंगिकता लगातार बनी हुई है।गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर दिशा ग्रामीण विकास मंच की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजगोपाल ने कहा कि कनाडा में अणु बम के विरोध में बड़ा अभियान चल रहा है और इस अभियान में गांधीजी के विचारों का महत्व देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध और विनाश के मौजूदा माहौल में दुनिया भारत […]

Bhagalpur: कहलगांव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को शोभा देवी, पति टीपिन कुमार, निवासी एसएसभी छात्र कॉलेज मैदान, वार्ड संख्या-16, थाना कहलगांव, ने अपने पति की हत्या के संबंध में लिखित आवेदन दिया था। इस आधार पर कहलगांव थाना में कांड संख्या 361/26, दिनांक 28 अगस्त 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में अनुमंडल […]

Bhagalpur: नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। आगामी 2 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे मौर्य विवाह भवन, भागलपुर में आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिले के सन्हौला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक शुभानन्द मुकेश ने की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक शुभानन्द मुकेश ने कहा कि जीविका ने बिहार की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का कार्य किया है। इसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त […]

Bhagalpur: कैप्टन सूरज लाट के नेतृत्व में 70 जवान बेली ब्रिज उखाड़ने में जुटे, इधर गंगा फिर बौराई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ एक तरफ करीब 126.26 करोड़ की लागत से पुल की मरम्मत, दूसरी तरफ उफनती गंगा और तीसरी तरफ 145 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर – भागलपुर के सामने फिलहाल यही सबसे बड़ी कनेक्टिविटी चुनौती बनकर खड़ी है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर के लिए एक तरफ विक्रमशिला सेतु का ‘महा-ऑपरेशन’ शुरू हो गया है, तो दूसरी तरफ गंगा फिर तेवर दिखाने लगी है। कैप्टन सूरज लाट के नेतृत्व में करीब 70 जवान दिनभर बेली ब्रिज को खोलने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी बीच विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापना कार्य के कारण वैकल्पिक आवागमन के लिए गंगा में जहाजों से फेरी सेवा शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण और स्थायी मरम्मत कार्य पर लगभग […]

Purnia: पूर्णिया कोर्ट में वाशिंग पिट और लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग, सांसद पप्पू यादव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया कोर्ट और पूर्णिया जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की भी मांग, रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर उठाए कई मुद्दे पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात कर पूर्णिया क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट, पिट लाइन और कोचिंग डिपो के निर्माण के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन और दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों के विकास का मुद्दा उठाया। सांसद की ओर से कहा गया कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर उपलब्ध भूमि का उपयोग कर लंबी दूरी की ट्रेनों के […]

Purnia: नवनियुक्त संगठन मंत्री अनंत नारायण मिश्र का पूर्णिया भाजपा कार्यालय में स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन की ओर से भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र के लिए नवनियुक्त संगठक अनंत नारायण मिश्र का गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, बनभाग, पूर्णिया में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा की ओर से हाल में अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र की संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है तथा पूर्णिया को उनका केंद्र बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा वंदे […]

Purnia: मिट्टी, प्रकृति और तकनीक के समन्वय से विद्यार्थियों ने समझा जीवन का व्यावहारिक पाठ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वीवीआईटी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का चनका रेजिडेंसी में शैक्षणिक भ्रमण पूर्णिया। विद्यार्थियों को कक्षा और पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन, प्रकृति, श्रम और ग्रामीण परिवेश से जोड़ने के उद्देश्य से विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का 30 सितंबर को चनका रेजिडेंसी, चनका में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति, ग्रामीण जीवन और तकनीकी शिक्षा के बीच के संबंध को करीब से समझने का प्रयास किया। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण परिवेश में प्रकृति और मानव जीवन के सह-अस्तित्व को […]