5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को शोभा देवी, पति टीपिन कुमार, निवासी एसएसभी छात्र कॉलेज मैदान, वार्ड संख्या-16, थाना कहलगांव, ने अपने पति की हत्या के संबंध में लिखित आवेदन दिया था। इस आधार पर कहलगांव थाना में कांड संख्या 361/26, दिनांक 28 अगस्त 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-01 एवं थानाध्यक्ष कहलगांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में डीआईयू भागलपुर को भी शामिल किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध तथ्यों का विश्लेषण करते हुए लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में पुलिस को मुख्य नामजद आरोपी मो. हुसैन अंसारी, पिता मो. रियासत अंसारी, निवासी काजीपुरा, थाना कहलगांव के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार हुसैन अंसारी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी मो. अब्दुल अंसारी, पिता मो. मकसूद अंसारी, निवासी काजीपुरा, थाना कहलगांव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बताए जा रहे लोहे की वस्तु/रेल पटरी का टुकड़ा और एक मोबाइल फोन बरामद करने की भी जानकारी दी है।

छापेमारी दल में कहलगांव थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार, सजन कुमार एवं दिगंबर कुमार, सशस्त्र बल तथा डीआईयू भागलपुर की टीम शामिल थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से घटना के कारण और मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: