


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। आगामी 2 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे मौर्य विवाह भवन, भागलपुर में आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। सांसद अजय मंडल एवं विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल की उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली गई। आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

सांसद अजय मंडल ने कहा कि जीविका ने बिहार की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वहीं, विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संगठित होकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान और तैयारियां की जा रही हैं।पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि जीविका महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बना है। जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम मे

महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहेगी। इसे सफल बनाने के लिए महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटी हुई हैं।महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शालिनी साह ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। निरीक्षण के दौरान विकास कुमार, अजय कुमार, शैलेन्द्र तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















