5
(2)


@ 21 सरकारी स्कूलों का निरीक्षण, कक्षा में पढ़ाया पाठ; सुविधाओं में कमी मिलने पर सुधार के निर्देश।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने गोद लिए विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान Parent-Teacher Meeting (PTM) में भी पदाधिकारियों ने भाग लिया। अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर पठन-पाठन, अनुशासन, उपस्थिति और विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक भी लिया।
कुछ वरीय पदाधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और एक पीरियड लेकर उन्हें पढ़ाया। इस दौरान बच्चों की विषय संबंधी समझ और सीखने की रुचि का जायजा लिया गया। विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिक्षकों से भी ली गई जानकारी
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, कमजोर बच्चों के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास और उपलब्ध संसाधनों के उपयोग की जानकारी ली गई। शिक्षकों को बच्चों की जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली, कक्षाओं, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पुस्तकालय, शिक्षण सामग्री और खेलकूद जैसी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। जहां कमियां मिलीं, वहां संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सुधार कराने के निर्देश दिए गए।
उत्कृष्ट शिक्षक और विद्यार्थी होंगे सम्मानित
भागलपुर के 21 सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र में “Month of the Student” और “Month of the Teacher” आयोजित किया जाएगा। इसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्तर से विद्यालयों की निगरानी आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: