5
(2)

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही

भागलपुर। पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से एक युवती और बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दुलदुलिया गांव निवासी जीछु मंडल की पुत्री प्रीति कुमारी और खवासपुर निवासी बाइक चालक नीतीश कुमार घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी बैंक जाने के लिए मुख्य सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है और फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

वहीं बाइक चालक नीतीश कुमार ने बताया कि युवती अचानक बाइक के सामने आ गईं। अचानक सामने आने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। हादसे में नीतीश कुमार के बाएं पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है और मायागंज अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर यातायात व्यवस्था और तेज गति से चलने वाले वाहनों को लेकर भी चिंता जताई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: