September 1, 2026
Bhagalpur: बिहार में छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता – रूहैल रंजन- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026@ छात्र जदयू को छात्रों की शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, विश्वविद्यालयों की समस्याओं तथा सामाजिक सेवा से जुड़े मुद्दों के लिए एक विश्वसनीय मंच बनाया जाएगा। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। डिग्री कॉलेज काशील, गोराडीह में मंगलवार को छात्र जदयू की ओर से ‘छात्र संवाद-सह-समीक्षा बैठक’ का आयोजन किया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों, छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छात्र जदयू के विधायक सह प्रदेश प्रभारी रुहैल रंजन एवं प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। मंच संचालन छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष गोलू मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय […]