Month: September 2026

Noimg

Purnia: पूर्णिया नगर निगम के विकास को लेकर महापौर के नेतृत्व में मंत्री से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जलजमाव के स्थायी समाधान के लिए 33 नालों की स्वीकृति, पार्षदों के मानदेय और विकास अनुदान बढ़ाने समेत कई मांगें रखीं पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने और शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार को महापौर विभा कुमारी के नेतृत्व में 30 वार्ड पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न लंबित विकास योजनाओं, प्रशासनिक एवं तकनीकी समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और पूर्णिया के प्रभारी मंत्री […]

Noimg

Purnia: सिन्हा पब्लिक स्कूल में पीसीओएस जागरूकता अभियान आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्राओं को लक्षण, बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में दी गई जानकारी पूर्णिया। आरोग्य भारती के तत्वावधान में स्थानीय सिन्हा पब्लिक स्कूल, मधुबनी में छात्राओं के बीच पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम को लेकर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को पीसीओएस से जुड़ी सामान्य जानकारी देने, इसके संभावित लक्षणों के प्रति जागरूक करने और समय रहते चिकित्सीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में आरोग्य भारती उत्तर बिहार के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने बदलती जीवनशैली और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खान-पान की गलत आदतें, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण बच्चों और युवाओं की […]

Noimg

Purnia: रक्त सेवा में मिसाल बन रहा विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जरूरतमंद मरीज के लिए ए पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था में प्रशासन ने किया सहयोग, संगठन ने जताया आभार पूर्णिया। जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से लगातार सेवा अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन के सदस्य जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के सदस्य राजेश मलिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को जानकारी दी कि उनके मित्र विनय कुमार कामती के ससुर अशोक राय, निवासी बिंद टोली, मरंगा, पूर्णिया का उपचार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया में चल रहा है। संगठन […]

नवगछिया के एनएच 31 मकंदपुर चौक पर ‘शिवानी डेयरी’ का भव्य उद्घाटन, शुद्ध देशी मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मिलेगी सुविधा – GS NEWS

NaugachiaJYOTI KUMARI0

नवगछिया। नवगछिया के मकंदपुर चौक पर बुधवार को शिवानी डेयरी का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। नई डेयरी के शुभारंभ से मकंदपुर चौक सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब एक ही स्थान पर दूध, दही, पनीर, घी, छेना, खोआ सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। उद्घाटन समारोह में इस्माइलपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, पप्पू यादव, रोहित यादव, बबलू यादव, विजय यादव, लक्ष्मीपुर पंचायत के उपमुखिया पिंटू यादव, पनीर व्यवसायी रूपेश यादव सहित जंतु कुमार, नकुल कुमार, विक्रम कुमार और पंकज यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने शिवानी डेयरी के संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान के सफल संचालन […]

Naugachia: ट्रिपल हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अनुसंधान बना चर्चा का विषय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

इनसाइड स्टोरी तत्कालीन एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने 24 घंटे के भीतर पूर्णिया से पिता-पुत्र को किया था गिरफ्तार नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में 9 जनवरी 2024 को हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। एक परिवार के पति-पत्नी और उनकी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की दिनदहाड़े हत्या ने लोगों को स्तब्ध कर दिया था। घटना के बाद गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल बन गया था। वारदात के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ-साथ इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और मामले का वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करना था। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन […]

Noimg

Naugachia: परबत्ता थाना क्षेत्र में गंगा नदी पर कार्गो परिचालन को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गंगा नदी में कार्गो परिचालन को लेकर नवगछिया पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में कार्गो परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्गो परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और सुरक्षित एवं व्यवस्थित कार्गो परिचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्गो परिचालन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक सावधानी बरतने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के […]

Naugachia: पूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत, नवगछिया से आनंद विहार के लिए चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हर शनिवार आनंद विहार से जोगबनी और 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक रविवार जोगबनी से आनंद विहार के बीच होगा परिचालन नवगछिया। आगामी दुर्गापूजा और अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार और जोगबनी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का लाभ नवगछिया सहित कटिहार-बरौनी रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 04008 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार […]

Naugachia: सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, 2,885 यात्रियों पर कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया समेत बरौनी, बेगूसराय, मानसी और खगड़िया में चला सघन जांच अभियान, एक दिन में 28.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला नवगछिया। यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा कराने और रेलवे राजस्व की सुरक्षा को लेकर सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 28 सितंबर 2026 को सोनपुर, हाजीपुर सहित कटिहार-बरौनी रेलखंड के बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया, नवगछिया समेत विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में टिकट जांच कर्मियों, वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन जांच की। इस दौरान बिना टिकट, […]

Naugachia: टहलने निकला 40 वर्षीय युवक लापता, मां ने थाने में दिया आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी से 40 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की मां पुतुल देवी, पति धीरेन्द्र शर्मा ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर पुलिस से अपने पुत्र की तलाश करने की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 की सुबह करीब नौ बजे पुतुल देवी का पुत्र टिंकू शर्मा (40 वर्ष) घर से टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों तथा संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मां ने पुलिस को […]

Naugachia: सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपुष्ट खबरें पोस्ट कीं तो होगी कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने जारी किया नोटिस, पोस्ट के यूआरएल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी जांच नवगछिया। सोशल मीडिया मंचों पर अपराध से जुड़ी भ्रामक, अपुष्ट और तथ्यहीन खबरें प्रकाशित या प्रसारित करने वालों के खिलाफ नवगछिया पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सोशल मीडिया सेल की ओर से 29 सितंबर को जारी नोटिस में डिजिटल मीडिया संचालकों, सोशल मीडिया प्रभावकों, संपादकों और अन्य संबंधित लोगों को किसी भी आपराधिक घटना से जुड़ी सूचना प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की हिदायत दी गई है। पुलिस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने वाली कई सामग्री पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक तथ्यों से अलग […]