5
(2)

नवगछिया। गंगा नदी में कार्गो परिचालन को लेकर नवगछिया पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में कार्गो परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्गो परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और सुरक्षित एवं व्यवस्थित कार्गो परिचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्गो परिचालन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक सावधानी बरतने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विक्रमशिला पुल पर 30 सितंबर की मध्य रात्रि से आवागमन बंद होने के मद्देनजर गंगा नदी के जलमार्ग से यात्री और कार्गो आवागमन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न घाटों और जलमार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: