Month: March 2026

Noimg

लुधियाना से लौट रहे युवक पर बेगूसराय स्टेशन पर हमला, नकदी व मोबाइल लूटकर अपराधी फरार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड पर चलने वाली यात्री ट्रेनों में इन दिनों चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला सोमवार सुबह का है, जब बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक युवक पर हमला कर नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। लुधियाना से हावड़ा जा रही ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल के बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर रुकने के बाद एक यात्री नीचे उतरकर नाश्ता लेने गया। इसी दौरान तीन-चार अज्ञात अपराधियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अपराधियों ने युवक से करीब 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और सामान से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर एक […]

Noimg

अज्ञात अपराधियों ने महादलित टोटो चालक की बेरहमी से हत्या|| GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

शव सड़क किनारे फेंका; पुलिस जांच में जुटी नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक महादलित टोटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात दादपुर-अंभो के बीच 14 नंबर सड़क किनारे की है, जहां अपराधियों ने हत्या के बाद शव फेंककर फरार हो गए। सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देख डायल 112 टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के नवादा वार्ड संख्या 6 निवासी राजेश दास के पुत्र सिट्टू कुमार के रूप में हुई […]

Noimg

“आशीर्वाद” कार्यालय में कन्या पूजन का भव्य आयोजन, मदरौनी पंचायत में दिखी आस्था और सामाजिक एकता || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत मदरौनी पंचायत के नासी टोला स्थित श्रद्धेय श्री बिभाष चंद सिंह के “आशीर्वाद” कार्यालय में एक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया उम्मीदवार सुजीत सिंह ने किया। आयोजन के दौरान क्षेत्र की छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूरे विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कन्याओं के चरण पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम को अत्यंत गरिमामय ढंग से संपन्न किया गया। इस अवसर पर सुजीत सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है और उनका सम्मान करना हम सभी का […]

Noimg

मंजूषा कला की बारीकियां सीखने भागलपुर पहुंचे निफ्ट शिलांग के विद्यार्थी, 50 दिवसीय गुरु-शिष्य प्रशिक्षण में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के जीरो माइल स्थित रेशम भवन में सोमवार को पारंपरिक मंजूषा कला को लेकर विशेष गतिविधि देखने को मिली। मेघालय के शिलांग स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के विद्यार्थी यहां मंजूषा कला की बारीकियों को सीखने और समझने के लिए पहुंचे। यह कार्यक्रम उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान द्वारा, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के डीसी (हैंडलूम/टेक्सटाइल) के सहयोग से संचालित 50 दिवसीय मंजूषा पेंटिंग गुरु-शिष्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रतिभागियों की प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल एग्जाम) का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में हुई परीक्षाप्रशिक्षक मनोज कुमार पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस परीक्षा को अनुकृति कुमारी द्वारा संपन्न कराया गया। प्रतिभागियों ने मंजूषा कला से जुड़ी सैद्धांतिक […]

Noimg

ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क व ब्रॉडबैंड का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय कुमार मंडल ने रखी मजबूत पैरवी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, डाकघरों के आधुनिकीकरण एवं 5जी सेवाओं के विस्तार का मुद्दा लोकसभा में प्रमुखता से उठाया गया। क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न संख्या 5358 (दिनांक 25 मार्च 2026) के माध्यम से इन महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। इस प्रश्न के जवाब में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडबैंड में बड़ी प्रगतिजनवरी 2026 तक भागलपुर जिले के सभी 1,520 गांवों को 4जी मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से आच्छादित कर लिया गया है। इसे ग्रामीण डिजिटल […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान युवक लापता, बच्चों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने से लापता हो गया। घटना सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गंगा घाट की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजरेली थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव के पुत्र समेत करीब 150 ग्रामीण गंगा स्नान के लिए बाबूपुर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। पिछले एक घंटे से […]