Month: March 2026

Noimg

SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार रिश्वत लेते दो कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपये की मांग की गई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पटना से निगरानी विभाग की टीम डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में भागलपुर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान स्टेनो प्रेम कुमार ने रिश्वत की राशि लिपिक मयंक कुमार को देने को कहा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे सौंपे, निगरानी टीम ने तत्परता […]

Noimg

हबीबपुर में हथियार लहराने का वायरल वीडियो: दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 मार्च 2026 को एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) भागलपुर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस […]

Noimg

गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर हुई अहम बैठक, प्रशासन ने कहा—घबराने की जरूरत नहीं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आम जनता तक रसोई गैस, पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के उपरांत भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासनिक टीम 24 घंटे सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। आम जनता से प्राप्त किसी भी सूचना […]

Noimg

‘हरे राम हरे कृष्ण’ के उद्घोष से गुंजायमान हुआ भवाड़ा, भव्य कलश यात्रा में पूर्व उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद हुए शामिल || GS NEWS

कटिहारबिहारभक्ति पूजा अर्चनाBarun Kumar Babul0

कटिहार जिले के भवाड़ा पंचायत स्थित दलन क्षेत्र में आयोजित अखंड हरि नाम संकीर्तन एवं महायज्ञ ने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया है। इस पावन अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा में बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद विशेष रूप से शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगमकलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हरे राम हरे कृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यात्रा को और भी भव्य बना दिया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थनाइस अवसर पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री […]

Noimg

घायलों को त्वरित चिकित्सा सेवा दिलाने हेतु नवगछिया पीएचसी स्थानांतरण की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को अधिक उपयुक्त एवं सुलभ स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग अब तेज हो गई है। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से इस मांग को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा ने हाल ही में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी कार्यालय में आवेदन देकर पहल की थी। अपने मांग पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि नवगछिया जीरो माइल, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) तथा विजयघाट-विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसी स्थिति में वर्तमान पीएचसी का स्थान दुर्घटना स्थलों से दूर होने के कारण आपातकालीन स्थिति में घायलों को समय पर उपचार […]