0
(0)

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 मार्च 2026 को एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) भागलपुर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मो. तारिक (पिता मो. मनीर, निवासी भतुआवाड़ी, थाना हबीबपुर) के लिखित आवेदन के आधार पर हबीबपुर थाना कांड संख्या 60/2026 दर्ज किया गया।

तकनीकी जांच एवं छापेमारी के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि वीडियो में शामिल आरोपी अम्बे रोड हटिया स्थित अपने गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दो अपराधियों—करण कुमार (पिता परमानंद साह) एवं मिथलेश कुमार (पिता नागेश्वर साह), दोनों निवासी अम्बे रोड हटिया, थाना हबीबपुर—को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस छापेमारी अभियान में सह-थानाध्यक्ष सफदर अली, संतोष कुमार, प्रियरंजन सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: