Month: March 2026

Noimg

सेल्फ स्टडी से वैष्णवी कुमारी ने रचा सफलता का इतिहास, विद्यालय में द्वितीय व छात्राओं में प्रथम स्थान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :नंद कुमार उच्च विद्यालय, नगरह की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने सेल्फ स्टडी के दम पर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है। वैष्णवी ने बिना किसी ट्यूशन के केवल विद्यालय की पढ़ाई और स्वयं के प्रयास से 418 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी कुमारी, नगरह निवासी संतोष कुमार सिंह की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को दिया है। वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए किसी प्रकार की कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ स्वयं अध्ययन कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने गूगल और विकिपीडिया […]

Noimg

रंगरा में दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति समेत कई नामजद आरोपी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :रंगरा थाना क्षेत्र के चापर दियारा में मुकेश मंडल की पत्नी रूबी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह प्राथमिकी मृतका के भाई राजेश कुमार मंडल के बयान पर दर्ज की गई है, जिसमें पति सहित कई परिजनों को नामजद आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, इस मामले में राहुल मंडल, बेनी मंडल, ज्योति मंडल उर्फ गोरछाख, संजीव मंडल उर्फ संजीत मंडल, देवर संजय मंडल, रंजीत मंडल, पति मुकेश मंडल तथा सास-ससुर को आरोपी बनाया गया है। मृतका के भाई राजेश कुमार मंडल ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज के लिए सास-ससुर एवं अन्य परिजन प्रताड़ित करते […]

Noimg

गश्ती पुलिस पर युवक से मारपीट व 20 हजार रुपये छीनने का आरोप, एसपी से जांच की मांग ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में गश्ती पुलिस पर एक युवक से मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लेने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता निवासी कन्हैया कुमार (26) ने अपने आवेदन में बताया है कि 28 मार्च की देर रात करीब 2:30 बजे वह अपने चाचा धीरज भगत एवं मित्र रोहित कुमार यादव के साथ मोटरसाइकिल से महदतपुर चैती दुर्गा मंदिर का मेला देखकर एनएच-31 के रास्ते घर लौट रहा था। इसी दौरान मदतपुर टोल प्लाजा के आगे वह चाय पीने के लिए एक दुकान पर रुका। पीड़ित के अनुसार, उसी समय नवगछिया आदर्श […]

Noimg

लूट कांड का सफल उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को पुवारी टोला, पकरा के समीप मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने वादी सुनील कुमार को हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल फोन एवं 2,800 रुपये नगद लूट लिया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-138/26 दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूर्व में लूटे गए मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा […]

Noimg

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा का वार्षिक चुनाव संपन्न, श्वेता बुबना बनीं अध्यक्ष || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति शाखा का वार्षिक चुनाव मारवाड़ी विवाह भवन में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में आयोजित की गई, जिसमें मंच के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। चुनाव के उपरांत श्वेता बुबना को शाखा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रिंपा केडिया को सचिव एवं पूजा रुंगटा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंच के संविधान के तहत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित टीम के प्रति विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा 2026: लत्तीपाकर हाई स्कूल की नेहा भारती बनीं नवगछिया अनुमंडल टॉपर, प्राप्त किया 474 अंक || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में नवगछिया अनुमंडल के एस.बी.सी. उच्च विद्यालय, लत्तीपाकर (धरहरा) की छात्रा नेहा भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेहा ने 474 अंक प्राप्त कर नवगछिया अनुमंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। साथ ही उन्होंने भागलपुर जिले में सातवां स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। नेहा की इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक लगातार उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। नेहा […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर:सुल्तानगंज पुलिस को अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नवादा गांव में छापेमारी कर एक देसी कट्टा, दो देसी मस्केट, नौ जिंदा कारतूस एवं दो खोखा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु आईपीएस सायम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर लगातार गश्ती एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मार्च की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर नवादा गांव में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि हिरा लाल यादव की हत्या की साजिश रच रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के लिए […]

Noimg

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर:जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद इदरीश अंसारी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना बीते दिनों शाम करीब 4 बजे की है, जब वे पीरपैंती स्टेशन के समीप एक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जीआरपी थाना की मौजूदगी में घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। हालांकि […]

Noimg

जगदीशपुर पंचायत समिति में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर:जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत समिति में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंचायत समिति के कई सदस्यों ने प्रमुख श्रीमती गुड़िया देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया है। इस संबंध में सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रशासन को आवेदन भी सौंपा गया है, जिसमें प्रमुख की कार्यशैली पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सदस्यों का आरोप है कि पंचायत समिति के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की जानकारी मांगने के बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जाती है। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं वितरण में मनमानी बरतने की बात भी कही गई है। इसके साथ ही आय-व्यय एवं लेखा-जोखा की जानकारी बैठक के दौरान साझा नहीं किए जाने से वित्तीय अनियमितताओं की […]

Noimg

तेज रफ्तार का कहर: मेला से लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत, एक घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर:जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रसूलपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क पर मर के समीप हुआ। मृतकों की पहचान सचिन कुमार (16 वर्ष), पिता सुभाष मंडल, निवासी एकचारी, थाना रसूलपुर, जिला भागलपुर तथा अभिषेक कुमार (15 वर्ष), निवासी कटोरिया, थाना कटोरिया, जिला बांका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने ननिहाल में मेला देखने आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार रात में अपनी बहन के साथ मेला देखने गया था। मेला घूमने के बाद उसने अपनी बहन को सुरक्षित घर पहुंचा दिया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ दोबारा मेला […]