


नवगछिया :
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति शाखा का वार्षिक चुनाव मारवाड़ी विवाह भवन में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में आयोजित की गई, जिसमें मंच के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
चुनाव के उपरांत श्वेता बुबना को शाखा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रिंपा केडिया को सचिव एवं पूजा रुंगटा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंच के संविधान के तहत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की अपील की।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित टीम के प्रति विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में मंच के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













