Month: March 2026

Noimg

भागलपुर में जमीन विवाद गहराया, आनंद मार्ग स्कूल खोलने की तैयारी पर दूसरे पक्ष ने जताया दावा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर:शहर के खंजरपुर स्थित जागृति चौक में आनंद मार्ग प्रचारक संघ को दान में मिली एक कट्ठा जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह जमीन श्रीमती श्यामा देवी द्वारा आनंद मार्ग प्रचारक संघ को दान में दी गई थी, जिस पर संगठन की ओर से किड्स प्ले स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच दूसरे पक्ष के राजीव कुमार सिंह ने उक्त जमीन पर अपना दावा जताते हुए इसे अपने परिवार की संपत्ति बताया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पहले जमीन की विधिवत नापी कराई जाए। यदि नापी में यह जमीन उनके हिस्से में नहीं आती है, तो वे स्वयं अपना दावा छोड़ देंगे। राजीव कुमार सिंह […]

Noimg

नवगछिया और बेगूसराय ने जीता गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन का खिताब || GS  NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पुरुष वर्ग में नवगछिया का लगातार चौथा कब्जा, महिला वर्ग में बेगूसराय बनी चैंपियन जीएस न्यूज़ : नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में बिहपुर रेलवे मैदान पर आयोजित चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब नवगछिया ने लगातार चौथी बार अपने नाम कर अपनी बादशाहत कायम रखी, जबकि महिला वर्ग में बेगूसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में नवगछिया ने बेगूसराय को 35-29 और 35-30 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में बेगूसराय ने कड़े मुकाबले में बाढ़ की […]

Noimg

तेज रफ्तार टोटो की चपेट में आई 7 वर्षीय बच्ची, गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नारायणपुरChanchal Jha0

जीएस न्यूज़ नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नया टोला इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात टोटो की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची की पहचान भवानीपुर नया टोला निवासी बबलू यादव की पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी कुमारी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक टोटो अचानक उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची कुछ दूर […]

Noimg

अस्पताल की अलमारियां निजी आवास भेजने का आरोप, सीएचसी प्रभारी पद से हटाए गए || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

जीएस न्यूज़ नवगछिया नवगछिया : इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश रंजन पर सरकारी सामान को अपने निजी उपयोग में लेने और उसे अपने आवास (बेटी के घर) भेजने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रभारी पद से हटा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को दवा आपूर्ति के लिए आए सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर अस्पताल की दो अलमारियां डॉ. रंजन के बरारी स्थित निजी आवास पर भिजवा दी गईं। आरोप है कि इस पूरे मामले को छुपाने के लिए 27 मार्च […]

Noimg

महिला की हत्या, आरोपी पति हिरासत में || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

गला दबाकर हत्या का आरोप, दो बच्चों की मां की मौत से गांव में मातम जीएस न्यूज़ नवगछिया नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर दियारा गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रूबी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति मुकेश मंडल को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूबी देवी की शादी वर्ष 2014 में मुकेश मंडल से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे […]

Noimg

जीण माता सेवा समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, भक्ति से सराबोर हुआ नवगछिया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नगर भ्रमण के बाद मारवाड़ी धर्मशाला में हुआ मंगल पाठ व भजन-कीर्तन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल नवगछिया में जीण माता सेवा समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति एवं आस्था से सराबोर हो गया। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस चुनरी यात्रा ने नगर में आकर्षण का केंद्र बना दिया। चुनरी यात्रा की शुरुआत गरीब दास ठाकुरवाड़ी, नवगछिया से हुई, जहां से यह नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मारवाड़ी धर्मशाला पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक जीण माता को चुनरी […]

Noimg

नवगछिया में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, भगवामय हुआ नवगछिया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी, पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में हुआ समागम, झांकियों और मातृशक्ति ने बढ़ाया आकर्षण जीएस न्यूज़ नवगछिया : रामनवमी के पावन अवसर पर नवगछिया में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा नवगछिया क्षेत्र भगवामय हो गया और हर तरफ ‘जय श्री राम’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। यह शोभायात्रा विभिन्न क्षेत्रों—तुलसीपुर, गोपाल गौशाला, नया टोला, मकंदपुर, रंगरा, मिल टोला सहित कई स्थानों से निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए अंततः पंचमुखी बालाजी धाम, नवादा पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते, जयकारे लगाते और उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। […]

Noimg

विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानांतर्गत की गई कार्रवाई के दौरान 07 अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

113.25 लीटर शराब, 02 आग्नेयास्त्र एवं खोखा बरामद किया गया नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानांतर्गत की गई कार्रवाई के दौरान 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल- 113.25 लीटर शराब, 02 आग्नेयास्त्र एवं खोखा बरामद किया गया। रंगरा थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर कुल- 16.50 लीटर विदेशी शराब के साथ अभियुक्त खगरिया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के बंदहरा निवासी पांडव यादव पिता कमलेश्वर यादव, अखिलेश कुमार पिता अरविंद यादव व खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी अनोज कुमार यादव पिता विपिन यादव को कुमादपुर चौक से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख़्या- 76/26 दर्ज कर गिरफ्तार […]

Noimg

हर्ष फायरिंग मामले में नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

लाइसेंसी राइफल, एयर गन और खोखा बरामद, सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग करने का आरोप नवगछिया : रामनवमी पर्व के अवसर पर हर्ष फायरिंग के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाइसेंसी राइफल, एक एयर गन तथा एक खोखा बरामद किया है। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा लगातार गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान परबत्ता थाना को सूचना मिली कि जमुनियां गांव में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर हथियार के […]

Noimg

भागलपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर 106वें दिन भी धरना जारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान जीएस न्यूज़ भागलपुर में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को 106वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया और आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। धरना कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर (निगरानी समिति सदस्य, जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त अधिकारी अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि भागलपुर में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों के लोग भी लंबे समय से इस मांग का समर्थन कर रहे हैं […]