5
(1)

पुरुष वर्ग में नवगछिया का लगातार चौथा कब्जा, महिला वर्ग में बेगूसराय बनी चैंपियन

जीएस न्यूज़ :

नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में बिहपुर रेलवे मैदान पर आयोजित चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब नवगछिया ने लगातार चौथी बार अपने नाम कर अपनी बादशाहत कायम रखी, जबकि महिला वर्ग में बेगूसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में नवगछिया ने बेगूसराय को 35-29 और 35-30 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में बेगूसराय ने कड़े मुकाबले में बाढ़ की टीम को 35-27, 30-35 और 35-31 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में नवगछिया तथा पुरुष वर्ग में सीवान की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और मैदान पर रोमांच चरम पर रहा।

पुरुष वर्ग में नवगछिया के आशीष कुमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युक्ता रानी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।

व्यक्तिगत प्रदर्शन में महिला वर्ग में बाढ़ की अंशु को बेस्ट फ्रंट, जबकि बेगूसराय की कशिश एवं युक्ता रानी को क्रमशः बेस्ट बैक और सेंटर का पुरस्कार दिया गया। पुरुष वर्ग में नवगछिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार को बेस्ट सेंटर, अंकित शर्मा को बेस्ट फ्रंट और बेगूसराय के शशांक को बेस्ट बैक का पुरस्कार मिला। इसके अलावा सूरज और मुकुल ने भी अपने खेल से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला परिषद सदस्य रेणु चौधरी, मोईन राइन एवं शिक्षाविद् संजीव कुमार झा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस मौके पर आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, उपाध्यक्ष अमन आनंद, आयोजन संरक्षक चंदन भारद्वाज, पैक्स अध्यक्ष कुणाल उर्फ भानू झा, राधाकृष्ण सिंह, बिट्टू चौधरी, चंद्रकांत चौधरी, नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, राज्य सचिव गौरी शंकर, जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, आयोजन सचिव अविनाश, विश्वजीत, विक्की, इंद्रजीत (बुलेट), मुख्य निर्णायक अमर आहुजा, सतीश कुमार, घनश्याम, राजा, निकेता राजपूत, बादल कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: