March 28, 2026
नवगछिया और बेगूसराय ने जीता गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन का खिताब || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaपुरुष वर्ग में नवगछिया का लगातार चौथा कब्जा, महिला वर्ग में बेगूसराय बनी चैंपियन जीएस न्यूज़ : नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में बिहपुर रेलवे मैदान पर आयोजित चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब नवगछिया ने लगातार चौथी बार अपने नाम कर अपनी बादशाहत कायम रखी, जबकि महिला वर्ग में बेगूसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में नवगछिया ने बेगूसराय को 35-29 और 35-30 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में बेगूसराय ने कड़े मुकाबले में बाढ़ की […]