Month: March 2026

Noimg

1 अप्रैल को मजदूर संगठन मनाएंगे काला दिवस, लेबर कोड के खिलाफ करेंगे विरोध || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

कचहरी परिसर में हुई संयुक्त बैठक, काली पट्टी लगाकर और स्टेशन चौक पर प्रदर्शन का ऐलान जीएस न्यूज़ भागलपुर लेबर कोड कानून लागू किए जाने के विरोध में 1 अप्रैल 2026 को आहूत देशव्यापी काला दिवस को लेकर शनिवार को भागलपुर के कचहरी परिसर में विभिन्न मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने हिस्सा लिया और आंदोलन की रूपरेखा तय की। बैठक में ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, एटक के जिला महासचिव डॉ. सुधीर शर्मा, सीटू के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, सेवा की मौसम देवी, पूनम केशरी तथा इंटक के जिला अध्यक्ष ई. रवि कुमार समेत कई श्रमिक नेता मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 […]

Noimg

शराब के नशे में युवक की संदिग्ध मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

खेत में अचेत अवस्था में मिला युवक, परिजनों में मचा कोहराम भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के लालपुर भादेव गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कुमार राम (27 वर्ष), पिता रामविलास राम, निवासी लालपुर भादेव, थाना कहलगांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुभाष कुमार राम करीब दो महीने बाद घर लौटे थे। घर से कुछ दूरी पर वह खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। एक स्थानीय बच्चे ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि सुभाष बदहवास हालत में थे और उनके शरीर से शराब की तेज गंध आ रही थी। स्थिति गंभीर […]

Noimg

चैती दुर्गा पूजा में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

धार्मिक आयोजन में अश्लील प्रस्तुति पर उठे सवाल, प्रशासन से जांच की मांग भागलपुर जिले के शाहकुंड स्थित मां बागेश्वरी प्रांगण में आयोजित चैती दुर्गा पूजा समारोह के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि धार्मिक कार्यक्रम के बीच मंच पर बार बालाएं अश्लील एवं फूहड़ गानों पर नृत्य करती नजर आ रही हैं, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों […]

एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए भागलपुर में वॉलीबॉल सहित 4 खेलों का ट्रायल 6 व 9 अप्रैल को || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण व छात्रवृत्ति जीएस न्यूज़ भागलपुरखेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भागलपुर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में तीरंदाजी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन—इन चार खेल विधाओं में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ट्रायल की तिथि एवं स्थान: 06 अप्रैल 2026: तीरंदाजी – शाहू उच्च विद्यालय, […]

Noimg

चैती दुर्गा मंदिर में 501 कन्याओं का पूजन, शैक्षणिक सामग्री का वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

महानवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परंपरा के साथ सामाजिक संदेश बना आकर्षण का केंद्र जीएस न्यूज़ | नवगछिया नवगछिया के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर इस वर्ष भी वर्षों पुरानी परंपरा का भव्य आयोजन किया गया। महानवमी के दिन यहां कुमारी कन्याओं का विशेष पूजन, हवन और विशाल भोजन वितरण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का सशक्त संदेश भी दिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके अंतर्गत पहले विशेष हवन का आयोजन किया गया। […]

Noimg

36 घंटे में लूटकांड का खुलासा, मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोबाइल लूटकांड का सफल उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुवारी टोला पकरा के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने वादी सुनील कुमार को हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल और 2800 रुपये नकद लूट लिया था। घटना के बाद पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना कांड संख्या 138/26, दिनांक 25 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर […]

Noimg

स्वामी आगमानंद महाराज के जन्मोत्सव पर भजन-सत्संग व भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड अंतर्गत ढोलबज्जा पंचायत के गरैया स्थित निर्माणाधीन हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वामी आगमानंद महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भजन-सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विष्णु महायज्ञ समिति ढोलबज्जा गरैया के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मशहूर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-सत्संग का भरपूर आनंद लिया और भगवान के नाम में लीन होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। […]

Noimg

रामनवमी को लेकर नवगछिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : रामनवमी के पावन अवसर को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व के मद्देनजर शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी जगह-जगह प्रतिनियुक्त किया गया है, जिससे विधि-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर गश्ती दल को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों […]

Noimg

खरीक में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल पेश की, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नवगछिया मुख्यालय के डीएसपी मनोज कुमार सुमन, भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल, खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, राजद नेता दल्लू यादव, जदयू नेता प्रशांत कुमार कन्हैया, रवि रंजन, सुमित सिंह एवं कवि रंजन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शोभायात्रा पूरे खरीक क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के […]

Noimg

गोपालपुर में रामनवमी पर भक्ति का माहौल, ध्वजारोहण के साथ निकली भव्य शोभायात्रा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।रामनवमी के पावन अवसर पर गोपालपुर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विभिन्न महावीर मंदिरों एवं अपने घरों में महावीरी पताका का ध्वजारोहण कर भगवान हनुमान की आराधना की। पूरे इलाके में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर 24 प्रहर अखंड रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, वहीं गांव-गांव में रामायण पाठ के माध्यम से धार्मिक वातावरण का निर्माण हुआ। थाना क्षेत्र के पचगछिया में युवाओं द्वारा बजरंगबली मंदिर में पिछले नौ दिनों से चल रहे नवाह पारायण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर युवाओं के नेतृत्व में पचगछिया बाजार में भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान […]