5
(1)

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में शराब के नशे में पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की चिकित्सकीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को पीड़िता ने खरीक थाना में सूचना दी कि उसके पति दिनेश सिंह, निवासी तेलघी, शराब के नशे में घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: