
नवगछिया। थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गुदरिया बाबा स्थान के पास बाइक और टोटो की टक्कर में 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान मील टोला निवासी मदन मोहन ठाकुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मदन मोहन ठाकुर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित टोटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।
















