


विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
नवगछिया: सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में आयोजित होने वाले जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में निहित प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

विद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता को पांच वर्गों—किड्स, प्री जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सीनियर सेकेंडरी—में विभाजित किया गया है, ताकि विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी अपनी आयु एवं स्तर के अनुसार प्रतिभागिता कर सकें।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के उपरांत प्रत्येक प्रतिभागी को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर वह लिखित परीक्षा में शामिल होगा। लिखित परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 50 मिनट का समय निर्धारित रहेगा। प्रश्नों का माध्यम अंग्रेजी होगा तथा उत्तर ओएमआर शीट पर अंकित करने होंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा परिणाम एवं प्रतियोगिता से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं जीएस न्यूज़ अखबार एवं वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं विद्यालय कार्यालय अथवा कार्यक्रम समन्वयकों से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क: 9709894194, 7004826539















