Month: March 2026

Noimg

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, कार्रवाई जारी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया केबिहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को बिहपुर थाना पुलिस ने ग्राम सोनवर्षा में छापेमारी कर अंकित कुमार के घर से 42.750 लीटर विदेशी शराब एवं 79.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया था। इस दौरान तस्करी में संलिप्त सोनवर्षा निवासी अंकित कुमार और मिथुन कुमार उर्फ सुदर्शन कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 296/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8सी/21बी एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच […]

Noimg

भागलपुर में डिमांड से अधिक हो रही एलपीजी गैस की होम डिलीवरी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भागलपुर में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी डिमांड से भी अधिक की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा डिमांड से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। बीपीसीएल एजेंसी के यहां 1300 सिलेंडर की मांग के विरुद्ध 1501 सिलेंडर की होम डिलीवरी की गई। वहीं आईओसीएल एजेंसी में 4861 सिलेंडर की मांग के मुकाबले 5505 सिलेंडर की आपूर्ति की गई। इसी तरह एचपीसीएल एजेंसी में 3468 सिलेंडर की मांग के विरुद्ध 5764 सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए। इस प्रकार जिले […]

Noimg

रेल आईजी ए.एन. सिन्हा ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैरक भवन व थाना का किया उद्घाटन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेल आईजी ए एन सिन्हा ने आरपीएफ बैरक भवन एवं थाना का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर नए भवन का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी ए.एन. सिन्हा ने कहा कि आरपीएफ बैरक भवन और थाना के शुरू होने से जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि रेलवे में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का व्यापक उपयोग किया जाएगा तथा संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें […]

Noimg

रोड़ी-चंदन और सिंदूर से कच्चे बाँस पर हनुमान ध्वज पूजन, भागलपुर में दिखा अद्भुत भक्ति भाव || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।रामनवमी के पावन अवसर पर भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। इस दौरान कच्चे बाँस पर रोड़ी, चंदन और सिंदूर लगाकर हनुमान ध्वज (महावीरी पताका) की विशेष पूजा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बजरंगबली को सिंदूर अर्पित किया, चमेली तेल, फूल-माला एवं प्रसाद चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कच्चे बाँस को पवित्र कर उस पर रोड़ी-चंदन और सिंदूर लगाया जाता है, फिर उस पर हनुमान ध्वज बांधकर पूजा की […]

Noimg

छक्कों की बारिश, रनों का तूफान: डीएम 11 ने एलआईसी को 98 रनों से हराया || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग के तहत जिला स्कूल मैदान पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में डीएम 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलआईसी विभागीय टीम को 98 रनों से पराजित कर दिया। मैच में बल्लेबाजों की आक्रामक खेल शैली ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएम 11 की टीम ने 15 ओवर में 239 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर टूर्नामेंट में नया इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब किसी एक टीम के चार खिलाड़ियों ने एक ही मैच में अर्धशतक लगाया हो। टीम के कप्तान धनंजय लाल की आक्रामक रणनीति का असर बल्लेबाजी में साफ नजर आया। शलभ कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र […]

Noimg

रामनवमी पर सुल्तानगंज के ‘मोछ वाले हनुमान मंदिर’ में महाआरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।रामनवमी के पावन अवसर पर सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ ध्वजारोहण एवं पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ी। इसी क्रम में ध्वजागली स्थित प्रसिद्ध ‘मोछ वाले हनुमान मंदिर’ में भी सुबह से भक्तों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में आयोजित भव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और बजरंगबली की आराधना कर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि ‘मोछ वाले हनुमान मंदिर’ बिहार और झारखंड में आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर का निर्माण वर्षों पूर्व हुआ था और यहां सच्चे मन से […]

Noimg

नशा करने से रोकना पड़ा भारी: युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में नशा करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन कुमार (पिता–जमुना मंडल) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 23 मार्च की शाम करीब 7 बजे रोशन कुमार के घर के सामने कुछ युवक नशा कर रहे थे। जब रोशन कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों रोहित कुमार, आशीष कुमार, गुलजारी कुमार, किसलय कुमार सहित 7-8 अन्य युवकों ने मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल रोशन कुमार को परिजनों ने […]

Noimg

चैती दुर्गा मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन संध्या से भक्तिमय हुआ माहौल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।शहर के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सप्तमी तिथि की संध्या को मंदिर का पट खुलते ही विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई, जिसके साथ ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल और अधिक गहरा हो गया। सप्तमी की रात्रि में विधि-विधान के साथ निशा पूजा एवं बलि अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके पश्चात गुरुवार को अष्टमी व्रत के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। पूरे दिन माता के दर्शन और पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा। अष्टमी के दिन भक्तों ने विधिपूर्वक उपवास रखकर मां दुर्गा की आराधना की। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी […]

Noimg

राम कथा के अंतिम दिन उमड़ी अपार भीड़, स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने दिया समानता का संदेश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्रीराम कथा के अमृत वर्षा कार्यक्रम का समापन गुरुवार को भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा पंडाल रामभक्तों से खचाखच भरा रहा। प्रयागराज से पधारे कथावाचक स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने अपने प्रवचन में कहा, “राजा की नजर में पुत्र और प्रजा दोनों समान होते हैं।” उन्होंने जीवन में संयम और आत्मनियंत्रण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि काम (विकार) से कोई बच नहीं सकता, इसलिए व्यक्ति को स्वयं को संभालना चाहिए। कथा के दौरान भजन-कीर्तन का भी विशेष आयोजन हुआ। “हम तुम्हारे हैं प्रभु जी, हम तुम्हारे हैं…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और […]

Noimg

बिहपुर में राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में बेगूसराय विजयी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का शुभारंभ रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिहपुर में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य भर की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पुरुष वर्ग में बेगूसराय ने बाढ़ को 35-22, 35-25 से पराजित कर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं महिला वर्ग के पहले मुकाबले में भी बेगूसराय ने बाढ़ को 35-27, 35-23 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता रेलवे बिहपुर के.के. मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक सह बिहार बॉल […]