Month: March 2026

Noimg

हनुमान मंदिर प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा (रंगरा चौक) में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। सुबह करीब 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश शोभायात्रा की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वान […]

Noimg

पचगछिया हनुमान मंदिर में नवाह पारायण जारी, रामनवमी को लेकर भक्तिमय माहौल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुरप्रखंड के पचगछिया स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भक्ति का माहौल चरम पर है। यहां नवाह पारायण के तहत लगातार धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा रामचरितमानस का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली और पूरे परिसर में भक्ति की धारा बहती नजर आई। ग्रामीण सह कार्यकर्ता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि रामनवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और ग्रामीणों में खासा उत्साह है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन हो रहे भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों […]

Noimg

नवगछिया अधिवक्ता संघ ने दिवंगत अधिवक्ता को दी श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया अधिवक्ता संघ द्वारा पकरा गांव निवासी दिवंगत अधिवक्ता शिव कुमार सिंह के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि शिव कुमार सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और न्यायिक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन को अधिवक्ता संघ के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में न केवल न्यायिक क्षेत्र में योगदान दिया, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। इस अवसर पर अधिवक्ता अजीत कुमार, सुरेंद्र नारायण […]

Noimg

जिप अध्यक्ष ने सीएचसी इस्माईलपुर का किया औचक निरीक्षण, शिकायत पर कार्रवाई के दिए निर्देश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने गुरुवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इस्माईलपुर का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर लगाए गए अनैतिक आचरण के आरोपों की शिकायत मिलने के बाद किया गया। निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भागलपुर से दवा आपूर्ति करने आए वाहन के साथ सीएचसी से दो अलमारियां बाहर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। उन्होंने मौके पर ही सिविल सर्जन को फोन कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के तत्काल तबादले की मांग की, साथ ही सीएचसी में भेजे गए एवं स्थानीय स्तर पर खरीदे गए […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, टोटो से 177 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान एक टोटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक टोटो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई कुल 177.37 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परशुराम मंडल के रूप में हुई है, जो कमलेश्वरी मंडल का पुत्र एवं […]

Noimg

नवगछिया पुलिस कार्यालय का आईजी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने गुरुवार को नवगछिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ बैठक कर पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान आईजी ने सभी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से केस का निपटारा सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के क्रम में आईजी ने पुलिस कार्यालय की सामान्य शाखा, अपराध शाखा, विधि शाखा, हिंदी […]

Noimg

नवगछिया में 15 लाख की कफ सिरप खेप बरामद, पटना का तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को पुलिस ने एनएच-31 स्थित जीरो माइल के समीप वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया। इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया राजेश कुमार के निर्देश पर अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना की ओर से एक पिकअप वाहन में कफ सिरप की बड़ी खेप नवगछिया लाई जा रही है। सूचना के आधार पर जीरो माइल के पास सघन वाहन जांच […]

Noimg

रामनवमी पर भागलपुर में निकला भव्य जुलूस, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।रामनवमी के पावन अवसर पर भागलपुर शहर में भगवा क्रांति के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जुलूस में शामिल रामभक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और नाचते नजर आए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर जुलूस में शामिल हुईं, जिसने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। युवाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को […]

Noimg

मां की प्रेरणा से 13 वर्षीय देवांश गहलोत ने लिखी किताब, भागलपुर का नाम किया रोशन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।कहते हैं कि सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मिले तो कम उम्र में भी बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण भागलपुर के 13 वर्षीय देवांश गहलोत ने पेश किया है, जिन्होंने अपनी पहली पुस्तक लिखकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी मां की प्रेरणा और परिवार का सहयोग अहम रहा है। देवांश गहलोत की पुस्तक “Teenhood: A Tempting Disaster” प्रकाशित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने इस किताब पर काम शुरू कर दिया था। लगातार मेहनत, लगन और समर्पण के बाद आज उनकी पुस्तक पाठकों के बीच पहुंची है, जिससे वे बेहद उत्साहित हैं। देवांश को बचपन से ही लेखन […]

Noimg

भागलपुर में पहली बार ‘अफ्रीकन रोलेक्स सर्कस’ का आगमन, दर्शकों को मिलेगा दो घंटे का भरपूर मनोरंजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।स्मार्ट सिटी भागलपुर में लंबे अंतराल के बाद मनोरंजन का अनूठा साधन ‘अफ्रीकन रोलेक्स सर्कस’ पहली बार पहुंचा है। सबौर के जीरो माइल क्षेत्र स्थित सुलोचना मार्केट कॉम्प्लेक्स, गंगा ब्रिज रोड पर लगे इस सर्कस ने लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है। यह सर्कस पुराने दौर की यादों को ताजा करने के साथ-साथ आधुनिक अंदाज में दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। सर्कस में दर्शकों को करीब दो घंटे तक विभिन्न प्रकार के रोमांचक करतब, स्टंट और मनोरंजक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। सर्कस के प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि दशकों के बाद भागलपुर में केन्या और दक्षिण अफ्रीका के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं, जो इस आयोजन को खास बनाता है। उन्होंने […]