0
(0)

नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा (रंगरा चौक) में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया।

सुबह करीब 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश शोभायात्रा की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनिल मंडल, पवन कुमार (वार्ड सदस्य), सचिव अरुण कुमार, अभिनंदन कुमार सहित समस्त नवसेलिया ग्रामवासियों की सक्रिय भूमिका रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: