0
(0)

नवगछिया :
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का शुभारंभ रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिहपुर में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य भर की टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पुरुष वर्ग में बेगूसराय ने बाढ़ को 35-22, 35-25 से पराजित कर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं महिला वर्ग के पहले मुकाबले में भी बेगूसराय ने बाढ़ को 35-27, 35-23 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता रेलवे बिहपुर के.के. मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक सह बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए गौरी शंकर ने कहा कि खेल में एकता, अनुशासन और समर्पण का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उनकी तकनीकी दक्षता, कला-कौशल तथा शारीरिक क्षमता में भी निखार आता है। उन्होंने बताया कि बॉल बैडमिंटन भारत का पारंपरिक खेल है, जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भारतीय पुरुष एवं महिला टीमें विश्व स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीत रहे हैं तथा खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त इस खेल में खिलाड़ियों को सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमन आनंद ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रेणु चौधरी, साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन के स्वर्ण पदक विजेता दीपक प्रकाश रंजन, प्रज्ञा भारती, संजीव कुमार झा, भरत सिंह, अमित कुमार, उमेश पोद्दार, निरंजन साह, राजीव सनगही, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित शर्मा, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: