
नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान झंडापुर थाना क्षेत्र के कुंवर टोला निवासी मुकेश कुमार, पिता ललन कुमार हजारी के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर झंडापुर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित लड्डू बाबू पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी की। इस दौरान 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और मौके से मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या 206/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।















