March 26, 2026
बिहपुर में राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में बेगूसराय विजयी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया :बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का शुभारंभ रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिहपुर में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य भर की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पुरुष वर्ग में बेगूसराय ने बाढ़ को 35-22, 35-25 से पराजित कर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं महिला वर्ग के पहले मुकाबले में भी बेगूसराय ने बाढ़ को 35-27, 35-23 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता रेलवे बिहपुर के.के. मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक सह बिहार बॉल […]