March 26, 2026
हनुमान मंदिर प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा (रंगरा चौक) में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। सुबह करीब 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश शोभायात्रा की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वान […]