0
(0)

नवगछिया : रामनवमी के पावन अवसर को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व के मद्देनजर शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी जगह-जगह प्रतिनियुक्त किया गया है, जिससे विधि-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर गश्ती दल को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शनिवार को नवगछिया के विभिन्न क्षेत्रों से रामनवमी के जुलूस निकाले जाएंगे, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए नवादा स्थित पंचरुखी हनुमान मंदिर के समीप एकत्रित होंगे। जुलूस के मार्गों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया जा रहा है, वहीं भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा।

प्रशासन ने सभी आयोजन समितियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: