March 27, 2026
रामनवमी को लेकर नवगछिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : रामनवमी के पावन अवसर को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व के मद्देनजर शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी जगह-जगह प्रतिनियुक्त किया गया है, जिससे विधि-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर गश्ती दल को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों […]