0
(0)

नवगछिया ।
रामनवमी के पावन अवसर पर गोपालपुर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विभिन्न महावीर मंदिरों एवं अपने घरों में महावीरी पताका का ध्वजारोहण कर भगवान हनुमान की आराधना की। पूरे इलाके में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कई स्थानों पर 24 प्रहर अखंड रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, वहीं गांव-गांव में रामायण पाठ के माध्यम से धार्मिक वातावरण का निर्माण हुआ। थाना क्षेत्र के पचगछिया में युवाओं द्वारा बजरंगबली मंदिर में पिछले नौ दिनों से चल रहे नवाह पारायण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत समापन किया गया।

इस अवसर पर युवाओं के नेतृत्व में पचगछिया बाजार में भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों के साथ पूरे उत्साह में नजर आए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया।

शोभायात्रा के संयोजक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी से आयोजन और भी भव्य बन गया।

इस दौरान गोपालपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी। पूरे कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और उत्साह का संदेश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: