March 27, 2026
गोपालपुर में रामनवमी पर भक्ति का माहौल, ध्वजारोहण के साथ निकली भव्य शोभायात्रा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।रामनवमी के पावन अवसर पर गोपालपुर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विभिन्न महावीर मंदिरों एवं अपने घरों में महावीरी पताका का ध्वजारोहण कर भगवान हनुमान की आराधना की। पूरे इलाके में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर 24 प्रहर अखंड रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, वहीं गांव-गांव में रामायण पाठ के माध्यम से धार्मिक वातावरण का निर्माण हुआ। थाना क्षेत्र के पचगछिया में युवाओं द्वारा बजरंगबली मंदिर में पिछले नौ दिनों से चल रहे नवाह पारायण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर युवाओं के नेतृत्व में पचगछिया बाजार में भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान […]