5
(3)

नवगछिया :
नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को अधिक उपयुक्त एवं सुलभ स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग अब तेज हो गई है। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से इस मांग को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा ने हाल ही में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी कार्यालय में आवेदन देकर पहल की थी। अपने मांग पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि नवगछिया जीरो माइल, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) तथा विजयघाट-विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसी स्थिति में वर्तमान पीएचसी का स्थान दुर्घटना स्थलों से दूर होने के कारण आपातकालीन स्थिति में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना कठिन हो जाता है।

मुकेश राणा ने अपने आवेदन में आग्रह किया कि पीएचसी को अनुमंडल अस्पताल परिसर से हटाकर ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाए, जहां से दुर्घटनास्थलों तक शीघ्र पहुंच संभव हो सके। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर रूप से घायल लोगों को ‘गोल्डन आवर’ के भीतर उपचार मिल सकेगा, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

इस मांग को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संबंधित विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही विभाग से इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

मंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद क्षेत्र में सकारात्मक उम्मीद जगी है। मुकेश राणा ने इस पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएचसी के स्थानांतरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का समय पर इलाज सुनिश्चित हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि पीएचसी को रणनीतिक रूप से उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है, तो यह क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण सुधार साबित होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: