March 29, 2026
घायलों को त्वरित चिकित्सा सेवा दिलाने हेतु नवगछिया पीएचसी स्थानांतरण की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया :नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को अधिक उपयुक्त एवं सुलभ स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग अब तेज हो गई है। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से इस मांग को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा ने हाल ही में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी कार्यालय में आवेदन देकर पहल की थी। अपने मांग पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि नवगछिया जीरो माइल, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (एनएच-31) तथा विजयघाट-विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसी स्थिति में वर्तमान पीएचसी का स्थान दुर्घटना स्थलों से दूर होने के कारण आपातकालीन स्थिति में घायलों को समय पर उपचार […]