0
(0)

नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मियों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले शिक्षकों और कर्मियों को भावभीनी विदाई दी।

समारोह में आईआरपीएम विभाग के प्रो. सुनील सनगही, गृह विज्ञान विभाग की प्रो. किशोरी कुमारी, ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला प्रभारी दिकानंद कुमार तथा प्रधान लिपिक महेश पासवान के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।

भावुक माहौल में दी गई विदाई
कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, रामायण सहित विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कॉलेज परिवार ने जताया आभार
समारोह में प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरजीत सिंह, लेखापाल विनोदानंद मंडल, प्रधान लिपिक डोमन हरिजन, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. राजकिशोर सिंह सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मियों का कॉलेज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनिल यादव ने किया। वहीं कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शिक्षक सम्मान गीत ने माहौल को भावुक बना दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: