5
(1)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के 17 मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड राज्य के साहिबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मकई टोला निवासी शिव कुमार चौधरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 30 मार्च को कदवा थाना पुलिस टीम एनएच-58 स्थित तिरधार के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक से पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न कंपनियों के कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। मामले में कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: