5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 155 कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कहलगांव प्रखंड में जीविका दीदियों ने अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने रंगोली बनाई तथा संकल्प सभा का आयोजन कर मतदान की शपथ ली। जीविका सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिससे जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की जा सके। इसके तहत जागरूकता रैली, संगोष्ठी, रंगोली, मेहंदी और संकल्प सभा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: