September 9, 2020
नवगछिया: भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क, बतायी सरकार की उपलब्धि GS NEWS
गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babulनवगछिया – भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा नेताओं के एक दल ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र का सघन जनसंपर्क किया और लोगों के सरकार की उपलब्धि से रू ब रू कराया. मौके पर भाजपा नेत्री कुमकुम देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महज छः वर्षों में जो कार्य किया वह कांग्रेस के साठ वर्षों के कार्यकाल पर भारी है. भाजपा नेताओं ने लोगों के समक्ष सरकार की कई उपलब्धियों को रखा. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी, जिला उपाध्यक्ष महंथ नवलकिशोर दास, भोला कुमर, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश झा, पंकज पोद्दार, गया यादव, उषा देवी, विजय कुशवाहा, पवन यादव, राजेश यादव, रंजीत कुमार आदि अन्य भी थे. […]