Month: December 2024

Noimg

बिहपुर पुलिस ने स्मैक कारोबारी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

नवगछिया। सोमवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहपुर निचली बाजार में एक व्यक्ति गांजा लेकर चोरी-छिपे बेच रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में बिहपुर थाना पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहपुर निचली बाजार में पहुँची तो पुलिस बल को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़कर तलाशी लेने पर 60 ग्राम गांजा एवं नकद 1070 रूपया साथ ही झंडापुर शेखटोला निवासी शेख मकसुद पिता स्व शेख ढोढो को गिरफ्तार किया गया। इस संबध में बिहपुर थाना कांड संख्या 354/24 धारा-8/20 (बी)(ii)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK 04 B

Noimg

बिहपुर विस में भाजपा ने किया परिसीमन व संगठन विस्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर विस में भाजपा ने परिसीमन व संगठन विस्तार किया है। मंगलवार को बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने बताया कि अब बिहपुर विस के तीनो मंडल में अब दो-दो अध्यक्ष होगें। इसी कड़ी में सोमवार को जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने मनोनीत हुए मंडल अध्यक्षों के नामों की सूची भी जारी किया है।श्री शैलेंद्र ने कहा कि पार्टी ने 40 से अधिक बूथों वाले मंडल को दो भाग में बांटा है, जिसमें एक उत्तरी व दूसरा मुख्यालय मंडल अध्यक्ष होगें। नए मंडल अध्यक्षों में बिहपुर मंडल मुख्यालय अध्यक्ष दिलीप मेहता, जबकि उत्तरी मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हुई है। इसी तरह नारायणपुर मंडल में उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर, जबकि यहां मुख्यालय मंडल अध्यक्ष के नाम की […]

Noimg

बिहपुर विस भाजपा का बूथ कमेटी प्रशिक्षण वर्ग सह सम्मान समारोह 2024-25 जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के एनडीए कार्यालय में मंगलवार को 15 दिवसीय बिहपुर विस भाजपा का बूथ कमेटी प्रशिक्षण वर्ग सह सम्मान समारोह 2024-25 जारी रहा। प्रभुनंदन चौधरी व जिला प्रवक्ता प्रो गौतम ने बताया कि नारायणपुर मंडल के जयपुर चूहड़ पश्चिम व रायपुर पंचायत बूथ कमेटी प्रशिक्षण वर्ग सह सम्मान हुआ। प्रो गौतम ने प्रशिक्षण वर्ग का संचालन किया।इस मौके पर पार्टी के उत्तरी के मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप, कुमार गौरव की भी विशेष उपस्थिति थी। वहीं बताया गया कि बुधवार को चोरहर व खैरपुर का बूथ कमेटी का प्रशिक्षण व सम्मान होगा। बिहपुर विस के विधायक ई शैलेंद्र ने कहा कि प्रशिक्षण में बूथ कमेटी को पन्ना प्रमुख, मन की बात प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, व्हाट्सएप […]

Noimg

मछली हटिया में ट्रांसफॉर्मर लगाने का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया विरोध ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

ग्रामीणों ने विद्युत जेई नारायणपुर को दिया आवेदन नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर मछली हटिया समीप सोमवार को बाजार में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने का पंचायत के जनप्रतिनिधियों समेत सैकड़ो दुकानदारों, व्यवसायियों ने एकजुट हो विरोध किया। जिसके बाद बिजली कर्मियों को बिना ट्रांसफॉर्मर लगाए वापस लौटना पड़ा। वही सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन विद्युत जेई नारायणपुर को सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सौ वर्षों से मछली हटिया पर मोहर्रम का गोल लगता है। काली पूजा में काली परिक्रमा व हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर गणेशजी की भव्य प्रतिमा व पूजा पंडाल बनता है। हटिया पर भव्य मेला का आयोजन होता है। मुखिया प्रतिनिधि किशोर पंडित, व्यवसायी रौशन कुमार गुप्ता, सोनी, आशीष, प्रियांशु, […]

Noimg

जानलेवा हमला और छिनतई करने को लेकर थाना में दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के मरवा वार्ड संख्या 11 निवासी मीणा देवी पति स्व सुरेन्द्र मिश्र ने जानलेवा हमला व छिनतई करने को लेकर पड़ोसियों के विरुद्ध झंडापुर थाना में आवेदन दिया है। आवेंदन में लिखा है कि मेरी जमीन जिसका खाता 1488 खसरा 1920 मरवा मौजा में है। जमीन के अगले सिरे पर मेरा बाँस का बिट्टा है। 16 दिसंबर को सुबह में मेरा पुत्र संतोष मिश्र, भतीजा अशोक मिश्र, टुभो मिश्र और शिकारी मिश्र जब मेरे बिट्टे में बाँस काटने लगे तभी अचानक मरवा निवासी सुभाष मिश्र, कुमोद मिश्र, विनोद मिश्र पिता स्व फेकन मिश्र, आदर्श मिश्र पिता अमरनाथ मिश्र, टिंकू मिश्र पिता बिनोद मिश्र, रमण मिश्र व कुणाल मिश्र पिता कुमोद मिश्र सभी हरवे हथियार से लैस […]

Noimg

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपित गिरफ्तार|| GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया. बताया गया कि रात्रि करीब 01:30 बजे डायल 112 को सूचना मिली की छोटी परबत्ता स्थित एक व्यक्ति को चोरी के संदेह पर ग्रामिणों के द्वारा पकड़कर रखा गया है. सूचना पर डायल 112 के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थाल पर पहुंचकर चोरी की मोटरसाइकिल एवं मोबाईल के साथ छोटी परवत्ता के अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक मंडल को गिरफ्तार कर इस्माईलपुर थाना को सुपुर्द किया गया. इस संबंध में छोटी परवत्ता के मुकेश मंडल उर्फ बुलो मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया. DESK 04 B

Noimg

विधायक नरेंद्र कुमार नीरज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट, गोपालपुर क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने गोपालपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों की प्रमुख समस्याओं और विकासात्मक बदलावों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। विधायक ने क्षेत्र में सड़कों की जर्जर स्थिति, अधूरे निर्माण कार्य, नालों की खराब दशा और मुखिया द्वारा गली व ग्रामीण सड़कों की योजनाओं के तहत लंबित परियोजनाओं का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के बिना क्षेत्र में समग्र विकास की गति धीमी रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन सभी मुद्दों का संज्ञान लेते हुए विधायक को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दी […]

Noimg

भा.ज.पा. रंगरा मंडल के अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह का सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया : भाजपा रंगरा मंडल के नए अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह के चयन के बाद मंगलवार को काली मंदिर भवानीपुर के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रंगरा मंडल के वरिष्ठजनों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अभिनंदन माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिए गए दायित्व को निभाने का वादा किया और कहा कि यह कार्य सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव होगा। मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने यह […]