Month: March 2025

Noimg

मधुरापुर बाजार की सड़कें बनी ऑटो-टोटो पार्कसड़क किनारे लगती है दुकानें ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK20250

मधुरापुर बाजार में हर दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर मधुरापुर बाजार में हर दिन लगने वाले जाम से लोग काफी परेशान हैं। बता दें कि मधुरापुर बाजार की सड़कें शुरू से ही अतिक्रमण का शिकार है। फुटकर दुकानदार बाजार की मुख्य सड़क के किनारे दुकान लगाकर सड़क को संकरा कर देते हैं। इसके अलावे 50 से अधिक ऑटो-टोटो पूरे बाजार की सड़कों पर खड़ी करके यात्रियों को बैठाते हैं। शब्जी व फल वाले ठेला सड़क पर लगाकर बेचते हैं। किराना व शब्जी दुकानदार मालवाहक या पिकअप वाहन को जब मन तब सड़क पर लगाकर सामान लोडिंग-अनलोड करते हैं। होटलों एवं चाय दुकानों के बाहर दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़ी किया जाता […]

Noimg

इस्माइलपुर-बिनटोली तटबंध का किया निरीक्षण, 37 करोड़ की लागत से होगा रिस्टोर का काम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में जल संसाधन विभाग द्वारा इस्माइलपुर-बिनटोली तटबंध पर पुनर्स्थापना कार्य शुरू होने वाला है। इसी को लेकर शनिवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनवर जमाल ने अन्य अधिकारियों के साथ तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने सहायक अभियंता और नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तटबंध की मजबूती और निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 37 करोड़ की लागत से होगा पाइलिंग और सीटिंग कार्य अधिकारियों ने बताया कि 37 करोड़ रुपये की लागत से इस्माइलपुर से बिनटोली के बीच पाइलिंग और सीटिंग का कार्य किया जाएगा। तटबंध की मरम्मत और पुनर्स्थापना से बाढ़ के दौरान लोगों को राहत मिलेगी। अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण […]

Noimg

तेजस्वी यादव ने नवगछिया में राजद नेताओं को दिया मंत्र ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को पूर्णिया में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद पटना लौटते समय बिहपुर के एक रेस्टॉरेंट में रुके। वहां उन्होंने स्थानीय राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान नवगछिया पुलिस जिला राजद अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान के नेतृत्व में और जिला उपाध्यक्ष छतीश यादव के द्वारा तेजस्वी यादव को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयारी करने का मंत्र दिया। उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सभी बूथों को सांगठनिक रूप से मजबूत करने का […]

Noimg

होली पर गले से गले मिले कसौधन समाज के लोग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कसौधन वैश्य विकास पंचायत समिति नवगछिया ने किया होली मिलन सह परिवार सम्मेलन का आयोजन नवगछिया : नवगछिया के श्री गोपाल गौशाला में कसौधन वैश्य विकास पंचायत समिति की ओर से होली मिलन सह परिवार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शंकर लाल अजय, रामलगन गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता और अर्जुन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि यह समिति की 16वीं प्रस्तुति है। खास बात यह रही कि इस आयोजन में दो हजार से अधिक स्वजाति बंधु अपने परिवार के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां लोग […]

Noimg

शहीद दिवस पर खिलाड़ियों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर के रेलवे मैदान में रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया। इस मौके पर खिलाड़ियों और खेल संघ के पदाधिकारियों ने देश के वीर शहीद सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। खिलाड़ियों ने इन महान स्वतंत्रता सेनानियों को देश का असली हीरो बताते हुए कहा कि उनका राष्ट्र प्रेम हर हिंदुस्तानी के लिए प्रेरणास्रोत है। खिलाड़ियों ने कहा कि आज हम इन्हीं सच्चे देशभक्तों के बलिदान की बदौलत स्वतंत्रता की हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह, […]

भागवत कथा में पहुंचे जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीरामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK20250

नवगछिया : दुर्गा संस्कृत उच्च विद्यालय, भ्रमरपुर नारायणपुर के शताब्दी वर्ष पर ठाकुरबाड़ी मैदान में आयोजित भागवत कथा के छठे दिन रविवार को जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीरामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज पहुंचे। भजन सम्राट डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र दीपक के संयोजन में डॉ. राम कृपाल त्रिपाठी गुरुजी यहां भागवत कथा सुना रहे हैं। स्वामी आगमानंद महाराज ने कहा कि यह उनके लिए शुभ संयोग है कि उन्हें गुरुजी की कथा सुनने का अवसर मिला। उन्होंने भागवत कथा के मर्म को समझाते हुए नाम जप और सत्संग की महिमा का वर्णन किया। डॉ. राम कृपाल त्रिपाठी गुरुजी ने कर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि सभी का उद्देश्य सुख प्राप्त करना होता है। कोई इहलोक में तो कोई परलोक में सुख चाहता […]

टोटो के धक्के से घायल मजदूर की अस्पताल जाने के दौरान मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

मुआवजे को लेकर शव को सड़क पर रख बिहपुर-लत्तीपुर 14 नंबर सड़क को किया जाम मुआवजा देने के आवश्वासन के डेढ़ घँटे बाद हटाया शव अज्ञात टोटो चालक पर केस दर्ज नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा बरैय टोला समीप 14 नंबर सड़क पर शनिवार की दोपहर करीब 1:20 बजे लत्तीपुर से बिहपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ई रिक्शा (टोटो) वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल मजदूर बभनगामा वार्ड संख्या 02 बरैय टोला निवासी सिकंदर मोदी उर्फ सक्को मोदी पिता स्व किशुन मोदी उम्र 55 वर्ष की मौत मायागंज अस्पताल भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते मे हो गई। वही रविवार की सुबह परीजन समेत सैकड़ो ग्रामीणों ने विरोध में मुआवजा की मांग को लेकर […]

बूढ़ानाथ में सामूहिक उपनयन संस्कार को लेकर परशुराम सेवा संस्थान की बैठक संपन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में 14 अप्रैल को होने वाले सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर परशुराम सेवा संस्थान की बैठक वारसलीगंज, मिरजान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता रंजीत चौबे ने की। बैठक में मुख्य रूप से बटुकों की संख्या बढ़ाने और कार्यक्रम की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। मोबाइल के माध्यम से संगठन के अन्य पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से विकास कुमार झा और प्रीतम पांडे को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संस्थान के जिला महासचिव परमानंद पांडेय ने कहा कि इस बार का उपनयन संस्कार कार्यक्रम पहले से अधिक भव्य होगा। बैंड-बाजे के साथ संस्कार आयोजित किया जाएगा। संस्थान के सलाहकार मृगेंद्र ठाकुर ने बताया कि […]

Noimg

पंजाब में बिहारी छात्रों पर हमले के विरोध में युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने भागलपुर में किया पुतला दहन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : पंजाब में पढ़ाई कर रहे बिहारी छात्रों पर हुए हमले और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ भागलपुर में युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला दहन कर विरोध जताया। पुतला दहन कार्यक्रम में युवा जिला संरक्षक सुभाष मंडल, युवा महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजा समेत मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर हुए अत्याचार की कड़ी निंदा की। युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी है, जिसने बिहारी छात्रों के साथ हुई घटना को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। मोर्चा ने पंजाब सरकार से […]

Noimg

ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का धूमधाम से मनाया गया 137वां जन्म महोत्सव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर स्थित मिर्जापुर सत्संग भवन में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 137वां जन्म महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद खंडेलवाल ने किया। सहायक उत्सव सचिव सारंगर लाल दास ने बताया कि ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का उद्देश्य मानवता का विकास और जनकल्याण है। वे हमेशा मनुष्य में मनुष्यता का निर्माण और समाज में मंगल कार्य का संदेश देते थे। उन्होंने कहा कि वे 12 वर्ष की उम्र से […]