5
(1)

795 ग्राम संगठनों में महिला संवाद संपन्न, करीब 2 लाख महिलाओं ने लिया हिस्सा

भागलपुर। पिछले तीन चार दिनों से बढ़ती गर्मी के बावजूद महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रमों में महिलाएं अपने गांव के विकास के नए सपने को लेकर पहुंच रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनके सुझावों पर ध्यान देगी, जिससे सुंदर और समृद्ध गाँव का निर्माण हो सकेगा। भागलपुर जिले के प्रखंडों में आज कुल 30 जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें कुल 6486 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें 5945 महिलाएँ शामिल थीं। जिले में अब तक कुल 945 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। इस दौरान तकरीबन दो लाख से अधिक महिलाएँ, पुरुष तथा बच्चे शामिल हुए हैं। इस दौरान महिलाओं की ओर से अब तक कुल 13475 आकांक्षाएं प्राप्त हुए हैं। इन सभी आकांक्षाओं को मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाईन पंजीकृत किया गया है।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि महिलाओं की ओर से प्राप्त इन आकांक्षाओं को संबंधित विभागों के पास भेजा जा रहा है, जिससे उसका ससमय निष्पादन किया जा सके। बिहपुर प्रखंड के मरवा पश्चिम पंचायत में शिवशक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सुनिता देवी ने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं की बदौलत महिलाएं काफी आगे बढ़ी हैं। सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि सरकार ने महिलओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए वे कहती हैं कि बिहार में महिलाएँ पहले घर से भी बाहर कदम नहीं रखती थीं लेकिन महिलाएं अब समूह के माध्यम से संगठित हुई हैं और सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज को नई दिशा दे रही हैं। महिला संवाद के आयोजन में जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर गठित आयोजन समिति की उल्लेखनीय भूमिका है। इसमें ग्राम संगठन की अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा सामाजिक कार्य समिति की सदस्य दीदियाँ शामिल होती हैं। इनके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

वहीं प्रत्येक ग्राम संगठन में विभिन्न विभागों में किसी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है जबकि जीविका के सामुदायिक समन्वयक एवं क्षेत्रीय समन्वयक इसमें टीम लीडर की भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक ग्राम संगठन में 2 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं को विडियो फिल्म के माध्यम से सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाता है। वहीं तकरीबन पौने घंटे तक महिलाओं के साथ खुला संवाद किया जाता है, जिसमें महिलाएं अपने मन की आकांक्षाओं को साझा करती हैं। टीम लीडर के द्वारा महिला संवाद के दौरान महिलाओं से प्राप्त होने वाली आकांक्षाओं और मंतव्यों को मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि की जाती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: