5
(2)

नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी में एक शादी समारोह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारात में शामिल डीजे वाहन के चक्के के संपर्क में आकर एक 12 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान आशू कुमार के रूप में हुई है, जो बबलू महतो का पुत्र है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशू बारात में डीजे की धुन पर नाचते लोगों को नजदीक से देख रहा था। तभी अचानक डीजे वाहन आगे बढ़ा और उसका चक्का आंशिक रूप से बच्चे के कमर और पैर पर पास आ गया । हादसे के बाद आशू ज़मीन पर गिर गया और घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि डीजे वाहन के चक्के से बच्चे की कमर में गहरी चोट आई है और पैर में भी अंदरूनी चोटें हैं। यदि समय पर इलाज नहीं हुआ तो भविष्य में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

घायल आशू ने बताया कि वह डीजे की धुन सुनकर वहां पहुंचा था और बारातियों को नाचते हुए देख रहा था। उसी दौरान डीजे वाहन आगे बढ़ गया । घटना के बाद वह गिर गया और बेहोश हो गया।

इस घटना को लेकर घायल बच्चे की मां ने बताया कि वे घर में खाना खाकर बैठे थे, तभी डीजे की आवाज सुनकर आशू बाहर निकला और डांस देख रहा था। इसी दौरान किसी ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा और घायल हो गया।

हालांकि अभी तक पीड़ित परिजनों की ओर से डीजे संचालक या वाहन चालक के खिलाफ किसी तरह की लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: