


03 जून को खरीक के बगड़ी चौक एनएच 31 पर तेज रफ्तार बाइक के धक्के से हुआ था गंभीर रूप से घायल
अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज
नवगछिया । 03 जून 2025 को संध्या करीब 05 बजे खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ी चौक एनएच 31 पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक के धक्के से घायल 6 वर्षीय किशोर की पांचवे दिन मायागंज अस्पताल भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद घरवालों के बीच कोहराम मच गया। मृतक किशोर मधेपुरा जिलांतर्गत फुलौत थाना क्षेत्र के बड़ीखाल निवासी नवीन कुमार यादव का 06 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने माता-पिता के साथ खरीक के बगड़ी अवस्थित मामा नीरज कुमार के घर जा रहा था। बताया कि बगड़ी चौक पर ऑटो से उतरने के बाद सभी एनएच किनारे खड़े थे। तभी बिहपुर तरफ से खरीक की ओर जा रही तेज रफ़्तार एक बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए पहले बरगद पेड़ से टकराया, जिसके बाद अनियंत्रित होकर एनएच किनारे खड़े आनंद कुमार को धक्का मार दिया। वही घटना में आनंद का मामा बगड़ी निवासी नीरज कुमार भी आंशिक रूप से जख्मी हुआ है। घटना के बाद जबतक मौजूद लोग बाइक चालक को रोकना चाहा तबतक तेज रफ्तार में खरीक चौक की ओर बाइक सहित भागते रह गया। वहीं आनन-फानन में घरवालों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्चे को इलाज हेतु मायागंज अस्पताल भागलपुर लेकर गए।

जहां डॉक्टर के द्वारा अविलंब उपचार किया गया, लेकिन आनंद के हालत में कोई सुधार नही हुआ। फलस्वरूप मायागंज में इलाज जारी रहा। ब99च्चा बुरी तरह जख्मी था। आगे और पीछे सर फट गया था। पीठ, कमर, हाथ व पांव में जख्म था। बच्चे के शरीर से अधिक मात्रा में खुन बह गया था। पांच दिनों से वह इलाजरत था। वही रविवार की रात्री करीब 09 बजे मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। आनंद की मौत जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की मां पुनम देवी, पिता नवीन कुमार यादव व भाई बहनों का रोरोकर बुरा हाल है। वृद्ध दादा महेंद्र यादव व दादी शिरोमणि देवी सुध खो चुके हैं।
मृतक चार बहन व दो भाई है। इस बारे में खरीक थानाध्यक्ष पुनि नरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हुई है। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराकर शव परीजन को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर मृतक के मामा बगड़ी निवासी नीरज कुमार पिता स्व नारायण यादव ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
