October 2, 2020
गोपालपुर: लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर में स्थित बूथ संख्या 171 व 172 शक्ति मतदान केन्द्र GS NEWS
Barun Kumar Babul153 गोपालपुर विधानसभा के होने वाले चुनाव में लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर में स्थित बूथ संख्या 171व बूथ संख्या 172 को शक्ति मतदान केन्द्र बनाया गया है. यह जानकारी देते हुए बीडीओ प्रियंका ने बताया कि इन दोनों मतदान केन्द्रों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सभी मतदान व सुरक्षा कर्मी महिलाएँ ही होंगी. उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केन्द्र संख्या 175(क),178,178(क),179,(179),180,180(क),181,181(क),185,195,195(क),196,196(क),197, 197(क),200,201, 206, 210, 210(क),212, 213, 230, 230(क) व 231में महिला कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस बार के विधानसभा चुनाव में गोपालपुर प्रखंड में 520 दिव्यांग व 841 मतदाता 80 वर्ष या 80वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता मतदान करेंगे. Barun Kumar Babul