June 11, 2025
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 11वीं आम विविधता प्रदर्शनी, 252 किस्मों की खुशबू से महका परिसर ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के उद्यान विभाग (फल एवं फल प्रौद्योगिकी) द्वारा आयोजित 11वीं आम विविधता प्रदर्शनी में आम प्रेमियों को एक अनोखा अनुभव मिला। इस विशेष कार्यक्रम में आम की कुल 252 विभिन्न किस्मों को न केवल प्रदर्शित किया गया, बल्कि आगंतुकों को उन्हें चखने का भी अवसर दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने की। प्रदर्शनी में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अम्रपाली, बंबइया, मल्लिका जैसी पारंपरिक किस्मों के साथ-साथ कई नई अनुसंधान आधारित हाइब्रिड किस्में भी प्रदर्शित की गईं। उद्यान विभाग की अध्यक्ष डॉ. रूबी रानी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल स्वाद […]