December 22, 2021
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक मजदूर को ठोका, इलाज के दौरान गयी जान ||GS NEWS
DESK 04भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के भैरवा तालाब के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान कंपनी बाग निवासी सुभाष मंडल के रूप में हुई है,।घटना के बाबत मृतक के भाई अरविंद कुमार मंडल ने बताया कि आज सुबह उसका भाई मजदूरी करने भरवा तालाब जा रहा था। इसी दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भैरवा तालाब में चल रहे काम के दौरान तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसका भाई बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों […]