5
(2)

रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव शादी समारोह के दौरान डीजे संचालक ने किशोर की बेरहमी से की पिटाई, हालत गंभीर, मायागंज रेफर

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधोपुर गांव से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां शनिवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे संचालक द्वारा एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल किशोर की पहचान अमित कुमार (उम्र 18 वर्ष), पिता अजय शर्मा, निवासी साधोपुर ,थाना रंगरा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में एक लड़की की शादी है, जिसके लिए सभी लोग नवगछिया बाजार से शादी से जुड़ी खरीदारी कर घर लौटे थे। गांव में शादी की खुशी में डीजे बजाया जा रहा था, जहां बच्चे और किशोर डांस कर रहे थे। इसी दौरान अमित कुमार भी डीजे की गाड़ी पर बैठा हुआ था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी हो गई, जिससे डीजे गाड़ी पर उल्टी की गंदगी गिर गई।

इसी बात से नाराज होकर डीजे संचालक संतोष कुमार ने बिना किसी बात को समझे गुस्से में आकर इंजन स्टार्ट करने वाले हैंडल (जिसे स्थानीय तौर पर हथौड़ा या लोहे की रॉड कहा जाता है) से अमित पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष ने अमित की पीठ, कमर और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे वह मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही घरवालों और अन्य ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल अमित को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, अमित को सिर में गंभीर चोट के अलावा आंतरिक चोटें भी आई हैं। फिलहाल उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: