5
(1)

नवगछिया : अंचल क्षेत्र के सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान दे दिया। बीते दिनों से जारी हड़ताल के चलते रैयतों और विभागीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 30 मई की शाम 5 बजे तक सभी हड़ताली कर्मचारियों को अपने पदस्थापन कार्यालय में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया था। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि निर्धारित समय सीमा के बाद लौटने की स्थिति में “नो पे, नो वर्क” के आधार पर वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा।

सरकारी आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार को सभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर कार्यालय लौट आए। कर्मचारियों ने बताया कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चल रही सामूहिक अवकाश (हड़ताल) को सशर्त स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि 17 सूत्री मांगों में से कुछ पर सहमति बनी है, लेकिन कई महत्वपूर्ण मांगों पर अब भी बातचीत अधूरी है।

राजस्व कर्मचारियों की वापसी से अंचल कार्यालय में कार्य सामान्य रूप से शुरू हो गया है। इससे रैयतों को दस्तावेज़ी कार्यों और अन्य सेवाओं में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कर्मचारियों ने संकेत दिया है कि अगर सरकार ने शेष मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो भविष्य में फिर से आंदोलन की स्थिति बन सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: